|
|
पुलिस ने बताया कि ठगी करने वाले व्यक्ति नकली सोने को असली बताकर लोगों को लालच देते हैं। कम कीमत में सोना उपलब्ध कराने, सोने के बदले अधिक लाभ दिलाने अथवा अन्य प्रलोभन देकर वे लोगों का विश्वास जीतते हैं और मौका पाकर उनके कीमती आभूषण एवं नकदी लेकर धोखाधड़ी कर सकते हैं।
अनजान व्यक्तियों के झांसे में न आएं
थाना नीलगंगा पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर अपने कीमती आभूषण या नकदी उसके सुपुर्द न करें। सोने की वास्तविकता की पुष्टि किसी विश्वसनीय विशेषज्ञ से करवाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें।
पुलिस ने यह भी समझाइश दी कि यदि कोई व्यक्ति ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना देरी किए पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
उज्जैन पुलिस का यह जागरूकता अभियान आमजन को धोखाधड़ी से बचाने, नागरिकों में सतर्कता बढ़ाने तथा ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया।
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL
हर खबर सबसे पहले | सच्ची खबर – सच्चाई के साथ
रिपोर्टर – जसपाल टेलर, प्रदेश मीडिया प्रभारी, मन्दसौर, मध्यप्रदेश
Instagram: @jaspal_tailor_sse_news_mp_14_