|
विकसित भारत सेवा संकल्प सभा को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया वर्चुअली सम्बोधित आगर में सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य जिला स्तरीय शुभारंभ सांसद श्री नागर ने जनसमुदाय को @2047 तक विकसित भारत निर्माण में योगदान की शपथ दिलाई अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित जनसमुदाय को आगर-मालवा जिले की विकास पुस्तिका वितरित आगर-मालवा : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कर्म ही मेरा धर्म है, स्वयं से व्यम् तक मेरे जीवन कण-कण, हर क्षण भारत भूमि को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये समर्पित है। जब तक भारत विकसित नहीं हो जाता मैं रूकूंगा नहीं, थकूंगा नहीं और इस संकल्प को पूरा करने के लिये अडिग रहूंगा। यह बात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बुधवार को आगर के झण्डा चौक पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा के जिला स्तरीय भव्य शुभारंभ समारोह को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजगढ़ के सांसद श्री रोड़मल नागर, विधायक आगर श्री माधव सिंह मधु गेहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई भेरूसिंह चौहान, सुसनेर के पूर्व विधायक श्री राणा विक्रम सिंह, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, एसपी श्री दिलीप सोनी सहित जनप्रतिनिधि भी मंचासीन थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उपस्थित जनसमुदाय को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास ही मेरे लिये सुशासन का आधार रहा है। हमने देश में सुशासन को सैचुरेशन से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि आज दुनियां देश के पायलेट की चर्चा कर रही है, एक दिन दुनियां मेक इन इंडिया के प्लेन की भी चर्चा करेगी। वह दिन जल्दी आएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सेवक है, सेवा करना काम हमारा, सेवा ही धर्म हमारा, दीन-दुखियों की सेवा करना, निश्चित कर्म है हमारा, हम करके रहेंगे। उन्होंने नारा दिया कि विकसित भारत हम करके रहेंगे। We Will Do it. देश को दुनियां की टॉप अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भर भारत, ग्लोबल मैन्यूफेक्चरिंग हब, ओलंपिक का आयोजन, हम करके रहेंगे। We Will Do It। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजगढ़ के सांसद श्री रोड़मल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से हम सब एक ही भाव, एक ही दिशा, मैं हम निरंतर विकसित भारत के लिये आगे बढ़ते रहेंगे। विकसित भारत संकल्प सभा में यह संकल्प ले रहें है कि @2047 में हमारा देश दुनियां की अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा, यही हम सबका संकल्प है। सांसद ने उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत निर्माण में योगदान के लिये संकल्प भी दिलाया। उन्होंने मंचासीन अतिथियों के साथ सेवा ज्योति मशाल प्रज्ज्वलित कर आगर, सुसनेर एवं बड़ौद के जनपद अध्यक्षों, जनपद सीईओ, सीएमओ एवं मंडल अध्यक्षों को सौंपी। सांसद श्री नागर, विधायक श्री मधु गेहलोत एवं जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई-भेरूसिंह चौहान, कलेक्टर डॉ. मीना, एसपी श्री सोनी ने हरी झंडी दिखाकर सेवा ज्योति यात्रा की मशाल एवं सेवा ज्योति रथ को नगर आगर, बड़ौद एवं सुसनेर क्षेत्र में भ्रमण के लिये रवाना किया। सेवा और समर्पण के 25 वर्ष आगर-मालवा जिले की विकास पुस्तिका वितरित जिला मुख्यालय आगर में बुधवार को झंडा चौक पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा एवं जिला स्तरीय सेवा ज्योति यात्रा के भव्य शुभारंभ समारोह में मध्यप्रदेश जनसम्पर्क संचालनालय की ओर से तैयार की गई जिले की विकास पुस्तिका बदलते दौर का मध्यप्रदेश आगर-मालवा जिले की विकास गाथा पुस्तिका का वितरण सभी मंचासीन अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय को किया गया। इस विकास पुस्तिका में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश, जिला एक नजर में, भौगोलिक स्थिति, प्रमुख पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल, जिले का इतिहास, कला, संस्कृति एवं लोक जीवन, सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं, प्रगति एवं उपलब्धियां, बड़ी एवं महत्वपूर्ण परियोजनाएं, अधोसंरचना एवं कनेक्टिविटी, उद्योग एवं निवेश, युवा कल्याण, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले में भ्रमण कार्यक्रमों पर आधारित जानकारी को सचित्र समाहित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी श्री मयंक राजपूत ने किया। इस अवसर पर श्री चिंतामण राठौर, श्री दिलीप सकलेचा, श्री रामेश्वर तेजरा, श्री कैलाश कुम्भकार, श्री सूरजसिंह परिहार, श्री करण सिंह यादव, श्री हरिनारायण यादव, श्री प्रेम यादव, सुश्री आभा चोपड़ा, सुश्री साक्षी सकलेचा, सुश्री कविता शर्मा, श्री अजय जैन, डॉ. मोहन मकवाना, सुश्री रेखा यादव, श्री महेश शर्मा, श्री सौरभ जैन, श्री भंवरसिंह, श्री भरत प्रजापत सहित जनप्रतिनिधिगण, जनपद अध्यक्षगण, नगरीय निकायों के अध्यक्षगण, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एसडीएम श्री कमल मंडलोई, श्रीमती देवकुंवर सोलंकी, एसडीओपी श्री सुश्री निलम बघेल, सभी जनपद सीईओ, सीएमओ एवं अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं शहर तथा जिले के नागरिक उपस्थित थे। |