|
स्वच्छता ही सेवा अभियान आगर मालवा : स्वच्छ स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही है । इसी क्रम में 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर जनपद पंचायत बड़ौद के परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान कार्यालय परिसर के आसपास साफ-सफाई कर लंबे समय से अस्वच्छ दिखाई देने वाले स्थान को श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर स्थान में परिवर्तित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए आमजनों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनपद सीईओ बड़ौद श्री अमृतराज सिसोदिया एवं जिला समन्वयक स्वच्छ भारत श्री पवन स्वर्णकार सहित जनपद बड़ौद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। |