|
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ गरोठ थाना प्रभारी उनि बलवीरसिंह यादव की बड़ी कार्रवाई... मंदसौर। जिले की गरोठ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर की पावरट्रैक ट्रैक्टर-ट्राली से 221 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में शामिल एक विधि विरुद्ध नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। जबकि मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ, ट्रैक्टर-ट्राली और मोबाइल सहित कुल 12.62 लाख रुपये का माल बरामद किया है। वहीं फरार आरोपी गोविंद की तलाश जारी है.... रिपोर्ट : कमलेश शर्मा |