|
आगर-मालवा : राज्यसभा सांसद श्री विवेक कृष्ण तन्खा द्वारा सांसद निधि (एमपीलैड्स) से जिला चिकित्सालय आगर-मालवा हेतु एक नग नई हेमोडायलिसिस मशीन मय आरओ प्लांट एवं 3 केवी ऑनलाईन यूपीएस, एक वर्ष की वारंटी सहित, कुल 10.25 लाख रुपये की राशि की अनुशंसा की गई है। उक्त कार्य के लिए निर्माण एजेंसी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आगर-मालवा रहेंगे। उक्त मशीन की उपलब्धता से जिले के (किडनी) गुर्दा रोगियों को जिला स्तर पर ही डायलिसिस की सुविधा प्राप्त हो सकेगी और उन्हें उपचार के लिए जिले से बाहर जाने में लगने वाले धन और समय की बचत भी होगी। यह मशीन जिले के किडनी रोगियों के उपचार के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा साबित होगी। |