|
|
सिंगोली। हरियाली अमावस्या पर जहां प्रतिवर्षानुसार देवालयों में सूर्योदय की पहली किरण के साथ ही देवालयों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ वहीं सिंगोली से 14 किमी की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तिलस्वां महादेव में दर्शन करने पैदल यात्रियों की धूम रही। तिलस्वां महादेव में यात्री पैदल और डीजे की धुन पर शिव भजनों पर नाचते गाते दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान जगह जगह पैदल यात्रियों को फलाहारी, खिचड़ी और केले, फल आदि का स्वल्पाहार धर्मावलंबियों द्वारा करवाया जा रहा था। दर्शन करने पहुंचे शिव भक्तों ने आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान शिव के दर्शन कर शांति सुख समृद्धि की कामना की। रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |