रतलाम / सरवन। 31 जुलाई 2026 का दिन सरवन नगर के लिए यादगार बन गया, जब शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के तीन कर्मयोगियों ने अपनी गौरवशाली शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति ली। खास बात यह रही कि तीनों विभागों ने अपने-अपने कर्मचारियों को पूरे सम्मान, आत्मीयता और भव्य आयोजन के साथ विदाई दी। नगर में डीजे-बाजे, साफा, माल्यार्पण और सम्मान समारोहों के बीच तीनों कर्मयोगियों को भावभीनी विदाई देकर उनके चार दशक लंबे योगदान को नमन किया गया।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय सरवन सालरापाड़ा में वरिष्ठ शिक्षक दिनेश बारोठ के सम्मान में गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि बीआरसी नरेंद्र कुमार पासी, जिला खेल अधिकारी मनोज यादव तथा कर्मचारी नेता डॉ. मुनींद्र दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि दिनेश बारोठ ने शिक्षण को केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनाकर हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का कार्य किया।
विद्यालय परिवार एवं नगर के वरिष्ठ लोगों ने ने उन्हें शाल, श्रीफल, साफा, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। अभिनंदन पत्र का वाचन सुनील जोशी ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार पासी, डॉ. मुनींद्र दुबे, मनोज यादव, संगीता शर्मा, कृष्ण परमार, कांता अटारिया, हेमंत राठौड़, मनोज कार्णिक, संगीता कुमावत, शिव प्यारी लोध, संजू मल, मूलचंद पोरवाल, रजनीश कसेरा सहित अनेक वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की।
समारोह में आसिफ खान, भंवरलाल बारोट, शैलेंद्र सिंह चौहान, अशोक कुमावत, शोभा दुबे, राधेश्याम बारोट, मुस्तकीम सिद्दीकी सहित ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन में वार्ड बॉय प्रभुलाल भाभर की 40 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा पूर्ण होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। संस्था प्रभारी डॉ. रविन्द्र डामोर, डॉ. भूपेन्द्र सिंह, आयुष फार्मासिस्ट सुनील सिंह भदौरिया, नर्सिंग ऑफिसर प्रमोद सेन, जेएनएम सुशीला भूरावल, काली मईड़ा, एएनएम शारदा कटारा, रेखा सतवानी सहित समस्त स्टाफ ने उनका सम्मान किया।
समारोह में डॉ. अनुज पालीवाल, मालसिंह चौहान, विनय कुमार मण्डावलिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी रामकन्या भाभर तथा पुत्र संजय भाभर, राकेश भाभर और राहुल भाभर भी उपस्थित रहे।
इधर सरवन पुलिस थाने में सैनिक रणछोड़लाल की सेवा अवधि पूर्ण होने पर थाना प्रभारी अर्जुन सेमल्या के नेतृत्व में पूरे थाना स्टाफ ने भव्य विदाई दी। रणछोड़लाल को साफा बांधकर श्रीफल भेंट किया गया, माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा डीजे-बाजे के साथ घोड़े पर बैठाकर नगर में सम्मान यात्रा निकाली गई। इस दौरान उप निरीक्षक जी.एल. भूरिया, एएसआई काशीराम अल्लावे, प्रधान आरक्षक विजय शेखावत, रमाकांत, आरक्षक पंकज शर्मा, अशोक गुर्जर, नितेश नलवाया, महिला प्रधान आरक्षक कमरुन्निसा, महिला आरक्षक उर्मिला एवं नेहा सहित समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।
सरवन नगर में एक ही दिन तीन अलग-अलग विभागों के तीन कर्मयोगियों की विदाई ने यह संदेश दिया कि ईमानदारी, समर्पण और सरल स्वभाव से की गई सेवा का सम्मान हमेशा समाज करता है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चार दशक तक सेवाएं देने वाले इन तीनों कर्मचारियों को नगरवासियों ने डीजे-बाजे, सम्मान यात्रा और आत्मीय अभिनंदन के साथ भावपूर्ण विदाई देकर उनके योगदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत