|
|
भीलवाड़ा : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 की जयंती पर सांसद दामोदर अग्रवाल की अनुशंसा पर ईं बस डिपो का नाम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीएम बस सेवा डिपो के नाम किया गया। सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सासंद दामोदर अग्रवाल की अनुशंसा से भीलवाड़ा में संचालित ई - बस स्टेशन का नाम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीएम ई- बस सेवा डिपो का नामकरण नगर निगम द्वारा किया गया। इस हेतु सभी कार्यकर्ता-आमजन की ओर से सासंद अग्रवाल का हृदय से आभार - धन्यवाद किया गया। नामकरण के अवसर पर सांसद अग्रवाल ने आज देश को एक निशान एक विधान का नारा देने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती पर उनके नाम से पी एम ई बस डीपो का नामकरण करवाना सच्ची श्रद्धांजलि है।। रिपोर्ट : राजकुमार जी गोयल |