राज्य : भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया
भीलवाड़ा : एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ दर्ज एक प्रकरण में जल्द कार्रवाई करने और बार-बार थाने बुलाकर परेशान न करने के बदले कांस्टेबल ने 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांग की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी ने अपनी मांग के अनुसार 6,000 रुपये परिवादी से लेकर अपनी मोटरसाइकिल की टंकी पर लगे कपड़े के बैग में रखवाए, जहां से एसीबी ने राशि बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई एसीबी भीलवाड़ा-प्रथम के उप अधीक्षक पारसमल के नेतृत्व में तथा अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में की गई। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
रिपोर्ट : राजकुमार जी गोयल