|
|
शिवपुरी जिले के मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक 13 माह की मासूम बच्ची की कथित तौर पर समय पर खून नहीं मिलने से मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मासूम के पिता उसे इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज लेकर आये। पिता के अनुसार डॉक्टरों ने उन्हें बुलाकर बताया कि बच्ची के शरीर में खून की कमी है, इसके बाद मासूम के पिता बच्ची के लिये ब्लड लेने मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंचे, लेकिन वहां ब्लड उपलब्ध नहीं था। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, वहां भी ब्लड नहीं मिला और इसी बीच मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शिवपुरी से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |