मंदसौर। सीतामऊ के लदुना चौराहे पर रविवार को ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक ट्रैक्टर के नीचे जा घुसी, जिसे राहगीरों की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच जिले के मनासा तहसील के मोखमपुरा गांव निवासी कारी बाई पति शिवनारायण कुशवाह (35) को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, महिला के पति शिवनारायण पिता भेरूलाल (38) और उनका 13 वर्षीय पुत्र नैतिक को भी चोटें आई हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार शासकीय अस्पताल सीतामऊ में किया गया। हादसे के बाद कुछ समय तक चौराहे पर अफरा-तफरी की स्थिति रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
शहर : लदुना चौराहे पर ट्रैक्टर के अंदर घुसी बाइक, तीन घायल..!