रतलाम / सरवन
रतलाम जिले के सरवन क्षेत्र अंतर्गत आमलिया पाड़ा बीड के गांव आमलिया डोल में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका ममता (पिता – ईश्वर) की मौत शुरुआत में फांसी के रूप में सामने आई थी, लेकिन अब मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, ममता एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी, लेकिन रात में घर वापस नहीं लौटी। सुबह जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो शादी स्थल से जानकारी मिली कि वह वहां से निकल चुकी थी। मृतका की छोटी बहन ने बताया कि वह रात में लघुशंका के लिए बाहर गई थी, तभी उसने ममता को चार युवकों द्वारा मारपीट करते हुए देखा। आरोपियों ने उसे धमकाकर वहां से भगा दिया।
परिजनों द्वारा बताए गए चार आरोपियों में से तीन को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए युवकों के बताए अनुसार, जब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो घटना स्थल से करीब 200-250 फीट दूर ममता का शव मिला, जिसका गला लाल दुपट्टे से घोंटा गया था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, एफएसएल अधिकारी मित्तल, रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया, सरवन थाना प्रभारी एसआई गेंदालाल भूरिया, एसआई किशनलाल रजक, धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान, प्रधान आरक्षक संदीप भदौरिया, आरक्षक तूफान भूरिया एवं आरक्षक हिम्मत सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
सरवन थाने में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।
क्राइम रिपोर्टर जितेंद्र कुमावत