संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए लगाएं 51 परिंडे

Like 8 Views 70
Hemant Gupta (Neemuch) 08-05-2024 Regional

लसूडिया ई.मु./रामपुरा : भीषण गर्मी के दौर में बेजुबान पशु पक्षियों को पिने का पानी उपलब्ध कराने  के लिए ।मध्यप्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन का अभियान सकाेरा विथं सेल्फी अभियान सीजन-5 के तहत  प्रतिदिन परिंडे बांधने का कार्य सतत् जारी है आज संस्था द्वारा रामपुरा कस्बे के  गांव लसूडिया ई.मु. में सार्वजनिक एवं प्रशासनिक एवं गांव के मुख्य चौराहे पर  51 परिंडे बांधे गए। एवं  प्रतिदिन परिंडे में पानी भरने का संकल्प लिया।  संस्था के नीमच जिला संगठन मंत्री प्रकाश बामनिया ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संस्था 21000हजार परिंडे लगाएंगी । जो की परिंडे लगाने का कार्य 1 अप्रैल से सतत् जारी है।। और यह अभियान 5 जुन तक चलाया जाएगा।। अभी तक संस्था द्वारा 13400 हजार परिंडे वितरित किए जा चुके हैं।। 
इस अवसर पर संस्था के नीमच जिला संगठन मंत्री प्रकाश बामनिया ,किशोर धनगर, अरविंद मालवीय, ग्राम पंचायत सचिव रविंद्र पाटीदार, देवीलाल धनगर, प्रकाश धनगर, बापू धनगर आदी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।।
उक्त जानकारी रामपुरा तहसील मिडिया प्रभारी विष्णु मालवीय द्वारा दी गई