नीमच : कलेक्ट्रेट चौराहे पर बने सुलभ शौचालय में गंदगी का अंबार...
Hemant Gupta (Neemuch) 29-03-2024 Regional
नीमच शहर के कलेक्ट्रेट चैराहे पर बने सुलभ शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आलम यह है कि पुरूष तो ठीक, महिला भी इस शौचालय का उपयोग नहीं कर सकती हैं। यह सुलभ शौचालय काॅप्लेक्स न होकर जाम छलकाने की मधुशाला बन गया है। शौचालय में चारों ओर शराब की बोतलें चारों ओर बिखरी पड़ी हैं। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नीमच से प्रकरण की जांच कराकर सुलभ शौचालय को जनसामान्य के लिये सुविधायुक्त बनाये जाने के संबंध में की गई कार्यवाही के बारे में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।