होलिका तैयार....पर ग्रहण और भद्रा काल का साया, रात्रि 11:30 बजे बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Like 2 Views 197
Hemant Gupta (Neemuch) 24-03-2024 Devotional

चीताखेड़ा । स्थानीय गांव में अलग- अलग 7 से 8 स्थानों पर आज दिवस 24 मार्च 2024 रविवार को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। होली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित शिवशंकर शर्मा ने बताया कि रविवार को पूर्णिमा तिथि होने के साथ -साथ ग्रहण और भद्रा का साया भी रहेगा, इसलिए भद्रा काल के बाद होलीका का पूजन एवं दहन  रविवार को रात्रि 11:30 बाद करना शुभ रहेगा।
       होली के त्योहार का उल्लास होली के दहन के साथ प्रारंभ होता है।  इस दौरान महिलाएं विधि-विधान से पूजा अर्चना करती है। होली का दहन के पूर्व पुलिस थाना जीरन व पुलिस सहायता केंद्र पर पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित कर सारी जानकारी ली गई। वहीं होलीका का दहन के आयोजकों से पुलिस सुरक्षा दृष्टि से सीधे संपर्क बनाए हुए हैं। चीता खेड़ा में बड़ी होली चौक, माली मौहल्ले में, बजरंग मंदिर के पास भटवाड़ा मौहल्ले में,नीम चौक, इंदिरा आवास कालोनी,राजीव कॉलोनी, रेगर मौहल्ला सहित आदि मौहल्लों में होलिका दहन किया जाएगा। रंगों की दुनिया अद्भुत और रहस्यमय है। होली का रंग हमारे व्यक्तित्व और मनोदशा को भी प्रभावित करता है। व्यक्तित्व व रंगों को जानने का अच्छा मौका और त्योहार होली ही है। होली दहन से रंगों के त्योहार की शुरुआत होती है जो निरंतर रंग तेरस तक चलेगी।


रिपोर्ट : दशरथ माली