नीमच : जिला मुख्यालय पर साड़ी वॉकथॉन का आयोजन दिनांक 07 मार्च, 2024 को सायं 4:30 बजे भारत माता चौराहा (40) पर

Like 5 Views 110
SSE NEWS NETWORK (Neemuch) 06-03-2024 Life Style

नीमच : इस साड़ी वॉकथॉन में महिलाओं की भागीदारी कराई जा रही है। कलेक्टर महोदय श्री दिनेश जैन, अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना द्वारा कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं को सम्मलित होने की अपील की है। आयोजन हेतु डॉ. ममता खेडे़ , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखण्ड नीमच नोडल एवं सुश्री किरण आजंना, डिप्टी कलेक्टर नीमच को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों को दायित्व सौपे गये है। आयोजन में साड़ी वाकथान के दौरान ढोल-नगाडे़,नृत्य, म्यूजिक बैंड, ,हेण्डलूम साड़ी का स्टाल एवं अन्य व्यवस्था निर्धारित की गई है।  जिला प्रशासन ने सभी वर्ग की महिलाओं से इस अनूठे आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने का आव्हान किया है।