आज का राशिफल

Like 10 Views 156
(Neemuch) 21-10-2023 Horoscope

आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2023




मेष:-   आज का दिवस बिजनेस सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने का है। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। पारिवारिक कलह से बचें। शांति के मार्ग का प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। आज का उपाय --जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। तिल व चावल का दान करें।

वृष:-   आज का दिन खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है। क्रोध से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा । जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान लाभदायक है।

मिथुन:-   आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेंट्स करियर के प्रति समर्पित रहें । जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा।आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

कर्क:-   आज आप जॉब वर्क से यात्रा पर जा सकते हैं। इधर व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है।प्रेम जीवन सफल रहेगा।
आज का उपाय --श्री कृष्ण उपासना करें । श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ बहुत लाभदायक है।

सिंह:-   जॉब में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। घर मे भाई का सहायता मिलेगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।
आज का उपाय -- सुंदरकांड का पाठ करें।मूंग का दान करें।

कन्या:-   बिजनेस में सफलता है। आपकी यात्रा मंगलमय है। जॉब में आपका अथक परिश्रम आपको सफल करेगा। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से बहुत बेहतर रहेगी।

तुला:-   जॉब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता है। आपकी वर्क शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।युवा प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है। आज का उपाय --माता -पिता का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें। तिल व उड़द का दान करें।

वृश्चिक:-   ऑफिस में तनाव का वातावरण होगा। जॉब में वर्क लोड रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा। आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से चन्द्रमा पद, प्रतिष्ठा व ऐश्वर्य प्रदान करते हैं।

धनु:-   जॉब में सफल रहेंगे।व्यवसाय को और बेहतर करें। स्टूडेंट्स के पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देंगे। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। उदर विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है। आज का उपाय --शिव जी को जल ,शहद व बेलपत्र सपर्पित करें। इस कार्य को करने से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुड़ का दान करें।

मकर:-   जॉब को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में वर्क के दबाव से परेशान रहेंगे। अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बाँटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हेल्थ के प्रति सचेत रहें।
आज का उपाय--विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। गाय को केला खिलाएं।मूंग का दान करें।

कुम्भ:-   व्यवसाय में थोड़ा तनाव संभावित है। किसी भी बिग बिजनेस को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब को लेकर आज खुश रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें।

मीन:-   व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ संभावित है। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ सायंकाल लांग ड्राइव पर जा सकते हैं। प्रेम में खुश रहेंगे।आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें।