आज का राशिफल

Like 6 Views 113
(Neemuch) 06-10-2023 Horoscope

आज का राशिफल 06 अक्टूबर 2023





मेष:-   आज व्यावसायिक सफलता के मार्ग में बाधाओं का सामना करना होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें। आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

वृष:-   जॉब में कार्यस्थल पर इधर उधर की बातों का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे ।धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।

मिथुन:-   आज का दिन बिजनेस में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर के पॉवर सेक्टर,रियल स्टेट या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

कर्क:-   मित्रों संग कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र करियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें।
आज का उपाय -सूर्योपासना जरूरी है।श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

सिंह:-   उच्चाधिकारी की सहायता से कामयाबी मिलेगी। सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। व्यवसाय को सही दिशा दें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

कन्या:-   आपको अपने जॉब को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। योजनाओं को टालें मत।समय पर सही कार्य करें।यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे । उनका करियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय - शिवलिंग को शहद व गंगा जल अर्पित करें। तिल का दान करें।

तुला:-   व्यवसायी लाभान्वित होंगे। लाइफ स्टाइल सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। जॉब से खुश रहेंगे।
आज का उपाय -घर के मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। मूंग का दान करें।

वृश्चिक:-   बेहतर होगा कि आप खुद के विश्वास व आत्मबल को स्ट्रांग करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

धनु:-  किसी पुराने प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।जाँब वर्क को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय- सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

मकर:-   स्टडी पहले से बेहतर होगी। छात्र मेहनत बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। बृहस्पति के द्रव्य चने की दाल व केला का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुम्भ:-   आप जॉब को लेकर तनाव व बिजनेस में कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व अन्न दान करें।

मीन:-   जॉब को लेकर परिवर्तन के विचार में रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में सफल रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है। आज का उपाय -कर्म व श्री अरण्यकाण्ड पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा।