भगवान भोले की नगरी में 12 साल कि मासूम के साथ दरिंदों ने कि हैवानियत, अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपत हालत में जान बचाने के लिए चीखतीं रहीं मासूम...लोग वीडियो बनाते रहे फोटो खींचते रहे...!
SSE NEWS NETWORK (Ujjain) 27-09-2023 Regional
उज्जैन। 12 साल की लड़की लुहलुहान लड़की सड़कों में भागती रही खून से सनी अर्धनग्न लड़की लगभग ढाई घंटे भटकती रही वह पूरे 8 किलोमीटर तक दौड़ती रही जिससे मिले उससे हाथ जोड़कर बोलती कोई मेरे पीछे पड़ा है। मासूम के साथ रेप हैवानियत की सारी हदें पार कर दरिंदों ने, लड़की के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून का बहना, लड़की दरिंदों से जान बचाकर भागी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसे ब्लड चढ़ाया जा रहा है लड़की डरी सहमी हुई बोलने में असमर्थ पूछताछ में इतना बताया कि मां के साथ भी गलत काम हुआ है। लड़की प्रयागराज की बताई का रही है। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में हुए इस पाप के आरोपियों को ढूँढने में पुलिस टीम गठित कर जांच में जुटी। लड़की कि माँ को ढूंढ़ ने कि खोज। घटना तो जितनी शर्मनाक है वह तो है ही लेकिन उससे भी शर्मनाक ये था कि मासूम बिटिया 8 किलोमीटर तक अर्धनग्न अवस्था में दौड़ती रही रो रो कर मदद मांगती रही, लेकिन उज्जैन के लोग वीडियो बनाते रहे फोटो खींचते रहे लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया और अंत में वह मासूम बेहोश होकर गिर गई।
रिपोर्ट : कमलेश शर्मा