जिले में औसत 1073 मि.मी.वर्षा दर्ज

Like 10 Views 202
SSE NEWS NETWORK (Neemuch) 15-09-2022 Weather

नीमच - जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक और 1073 मि.मी.वर्षा हुई है। नीमच में 835 मि.मी.,जावद में 1326 मि.मी.एवं मनासा में 1060 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में औसत 929 मि.मी.वर्षा हुई थी।नीमच में 905 मि.मी.,जावद में 942 मि.मी.एवं मनासा में 940 मि.मी. वर्षा हुई थी। जिले में नीमच 15सितम्‍बर 2022,को प्रात:8 बजे समाप्‍त हुए,पिछले 24 घण्‍टे में औसत 27.6 मि.मी. वर्षा हुई है। नीमच में 33 मि.मी.,जावद में 32 मि.मी. एवं मनासा मे 18 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

प्रादेशिक