माली (सैनी) समाज अधिकारी एवं कर्मचारी विकास संस्था का समारोह सम्पन्न शिक्षित व्यक्ति ही समाज के लिए ज्यादा हितकारी: माली

Like 26 Views 137
(Bhilwara) 31-07-2022 Regional


   भीलवाड़ा 31 जुलाई। माली (सैनी) समाज समाज की प्रदेश स्तरीय सामाजिक संस्था माली (सैनी) समाज अधिकारी एवं कर्मचारी विकास संस्था का समारोह भीलवाड़ा सांगानेर रोड़ स्थित देवगार्डन रिसोर्ट में आयोजित हुआ।  
समारोह की अध्यक्षता करते हुए माली (सैनी) महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल लाल माली ने समाज के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों को सामाजिक हित में काम करने वाले संगठनों से जुड़ना चाहिए। ऐसे संगठनों के साथ जुड़कर समाज हित में बेहतर काम किया जा सकता है। साथ ही ऐसे संगठन ही समाज व राष्ट्र निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। समारोह में संस्था के अजमेर संभाग सलाहकार राजूलाल सैनी (चिकित्सा), वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सैनी (एनएचएआई), उपाध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी (रेल्वे), सचिव नवल किशोर सैनी (पीआर), सुभाष सैनी सहित संस्था के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी समारोह में शिरकत की। समारोह में भीलवाड़ा जिले की सभी तहसीलों के समाज के कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने प्रदेश स्तरीय माली (सैनी) समाज अधिकारी एवं कर्मचारी संस्था के साथ जुड़ने की स्वीकृति प्रदान की। सभी ने एक ध्वनि से अतिशीघ्र जिला कार्यकारिणी बनाने की घोषणा की। संस्था के पदाधिकारियों ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज का शिक्षित व्यक्ति व कर्मचारी ही समाज के उत्थान में बेहतर कार्य कर सकता है इसलिए हमें आने वाली पीढ़ी के लिए शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाना होगा, जिससे समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अधिक नौकरियां पा सके। समारोह से पूर्व सभी आंगतुकों का स्वागत सम्मान सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी तोताराम सांखला ने किया व कार्यक्रम का संचालन तथा आभार इंजि. सुपरवाई कन्हैयालाल माली ने जताया।
इस अवसर पर माली महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष भैरूलाल माली, प्रदेश संगठन मंत्री कन्हैयालाल माली, बंशीलाल माली, युवा महासभा के अध्यक्ष हरनारायण माली, रामनारायण माली, नारायण माली, रामसहाय माली, जगदीश चन्द्र माली, मांगीलाल माली, नंदलाल माली, महावीर माली, ओमप्रकाश माली, पुष्कर लाल माली, शंकरलाल माली, राकेश माली, मुकेश कुमार माली, सत्येन्द्र माली, सन्देश कुमार माली, मुकेश माली, शंकरलाल माली, सूरजकुमार माली, नंदलाल माली, पुषालाल माली, सोमदेव माली, बालकिशन माली, हिम्मत कुमार माली, विजय कुमार माली, शंकर माली सहित सैकड़ों कर्मचारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।                                                                                         भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल