• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • शहर : सेवा संकल्प अभियान के तहत यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव संपन्न, नीमच में निवेश, औद्योगिक विकास, स्टार्टअप और स्वरोजगार की संभावनाओं पर हुआ मंथन

    SSE NEWS NETWORK   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच[12-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • जावद विधायक श्री सकलेचा ने उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर दिया जोर नीमच में औद्योगिक विकास और निवेश को प्रोत्साहित करने पर विधायक श्री परिहार ने दिया जोर कलेक्टर ने युवाओं को नवाचार एवं उद्यमिता से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

    नीमच : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव का आयोजन ग्राम कनावटी स्थित होटल सनराइज ग्रैंड में किया गया। कॉन्क्लेव में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्टार्टअप संचालकों, नवाचार के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में युवाओं को उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराने के साथ जिले में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

    औद्योगिक विकास में अग्रणी नीमच, दो क्लस्टरों का कार्य पूर्ण

    जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने नीमच जिले में हो रहे औद्योगिक विकास की सराहना करते हुए इसे प्रदेश में अग्रणी बताया। उन्होंने कहा कि नीमच प्रदेश का ऐसा पहला जिला है, जहां दो औद्योगिक क्लस्टरों का विकास कार्य पूर्ण हो चुका है तथा दो अन्य क्लस्टरों में विकास कार्य प्रचलित हैं। उन्होंने उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होगा।

                नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने जिले में सड़क, बिजली की निरंतर आपूर्ति, जल की उपलब्धता तथा नवीन औद्योगिक क्षेत्र के विकास का उल्लेख किया। उन्होंने उद्योगपतियों से जिले में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाकर निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी।

    कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले में निवेश के अनुकूल वातावरण, औद्योगिक प्रगति तथा निवेश की संभावनाओं की जानकारी देते हुए उद्योगपतियों को जिले में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवाओं से रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने, नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने तथा उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

    उद्योगपतियों और स्टार्टअप संचालकों ने साझा किए अनुभव

    कॉन्क्लेव में नेक्स्ट अप इंडस्ट्री के श्री हितेश रोहिड़ा तथा मालवा पेट्रो प्रोडक्ट इंडस्ट्री के श्री पीयूष बांगड़ ने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा किए। फिनसिट स्टार्टअप के श्री पीयूष कड़ावत  ने स्टार्टअप योजनाओं की जानकारी दी, जबकि श्री सूरज कुशवाह ने अपने द्वारा विकसित ऐप एवं स्टार्टअप के बारे में बताया।

          उद्योगपतियों ने जिले में निवेश के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से मिल रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने युवाओं को अपने अनुभवों से अवगत कराते हुए स्वयं का उद्योग या व्यवसाय स्थापित करने तथा नवाचार को उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

    विभागीय सत्रों में निर्यात, कौशल विकास और ऋण सुविधाओं की जानकारी

    कॉन्क्लेव में विभिन्न विभागों के विषयगत सत्र आयोजित कर युवाओं एवं उद्यमियों को शासकीय योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं और व्यवसाय स्थापित करने की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।

          एपीडा, भोपाल से श्री ऋषभ शर्मा ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निर्यात संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। एमपीआईडीसी, उज्जैन से श्री विनय तोमर ने मध्यप्रदेश निर्यात योजना-2025 के प्रावधानों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। कौशल विकास विभाग के श्री राजेंद्र प्रजापति ने जिले में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी।

          एमएसएमई विभाग की श्रीमती योगिता भटनागर ने जिले के औद्योगिक परिदृश्य तथा एमएसएमई प्रोत्साहन योजना-2025 के बारे में बताया। नाबार्ड के श्री योगेंद्र सैनी ने बैंक ऋण प्रक्रिया एवं सिबिल स्कोर से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। भारतीय स्टेट बैंक के श्री मोहित चौधरी ने एसबीआई की डिजिटल ऋण प्रक्रिया और जनसमर्थ पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध ऋण सुविधाओं की जानकारी दी।

    विद्यार्थियों ने कहा—उद्यमिता के लिए मिली नई प्रेरणा

    कार्यक्रम के समापन पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर कॉन्क्लेव से प्राप्त जानकारी और उनके अनुभवों के संबंध में फीडबैक लिया। विद्यार्थियों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें स्टार्टअप, कौशल विकास, बैंक ऋण सुविधाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों की नई जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव से उन्हें प्रेरणा मिली है और वे भविष्य में स्वयं का व्यवसाय अथवा उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयास करेंगे।

    कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजुला धीर ने किया तथा अंत में श्री संजय विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।

     कॉन्क्लेव में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा,श्रीमती वंदना खंडेलवाल,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप संचालक,नवाचार से जुड़े युवा तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • शहर : सेवा संकल्प अभियान के तहत यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव संपन्न, नीमच में निवेश, औद्योगिक विकास, स्टार्टअप और स्वरोजगार की संभावनाओं पर हुआ मंथन

    SSE NEWS NETWORK   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच[12-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    जावद विधायक श्री सकलेचा ने उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर दिया जोर नीमच में औद्योगिक विकास और निवेश को प्रोत्साहित करने पर विधायक श्री परिहार ने दिया जोर कलेक्टर ने युवाओं को नवाचार एवं उद्यमिता से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

    नीमच : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव का आयोजन ग्राम कनावटी स्थित होटल सनराइज ग्रैंड में किया गया। कॉन्क्लेव में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्टार्टअप संचालकों, नवाचार के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में युवाओं को उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराने के साथ जिले में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

    औद्योगिक विकास में अग्रणी नीमच, दो क्लस्टरों का कार्य पूर्ण

    जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने नीमच जिले में हो रहे औद्योगिक विकास की सराहना करते हुए इसे प्रदेश में अग्रणी बताया। उन्होंने कहा कि नीमच प्रदेश का ऐसा पहला जिला है, जहां दो औद्योगिक क्लस्टरों का विकास कार्य पूर्ण हो चुका है तथा दो अन्य क्लस्टरों में विकास कार्य प्रचलित हैं। उन्होंने उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होगा।

                नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने जिले में सड़क, बिजली की निरंतर आपूर्ति, जल की उपलब्धता तथा नवीन औद्योगिक क्षेत्र के विकास का उल्लेख किया। उन्होंने उद्योगपतियों से जिले में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाकर निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी।

    कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले में निवेश के अनुकूल वातावरण, औद्योगिक प्रगति तथा निवेश की संभावनाओं की जानकारी देते हुए उद्योगपतियों को जिले में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवाओं से रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने, नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने तथा उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

    उद्योगपतियों और स्टार्टअप संचालकों ने साझा किए अनुभव

    कॉन्क्लेव में नेक्स्ट अप इंडस्ट्री के श्री हितेश रोहिड़ा तथा मालवा पेट्रो प्रोडक्ट इंडस्ट्री के श्री पीयूष बांगड़ ने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा किए। फिनसिट स्टार्टअप के श्री पीयूष कड़ावत  ने स्टार्टअप योजनाओं की जानकारी दी, जबकि श्री सूरज कुशवाह ने अपने द्वारा विकसित ऐप एवं स्टार्टअप के बारे में बताया।

          उद्योगपतियों ने जिले में निवेश के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से मिल रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने युवाओं को अपने अनुभवों से अवगत कराते हुए स्वयं का उद्योग या व्यवसाय स्थापित करने तथा नवाचार को उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

    विभागीय सत्रों में निर्यात, कौशल विकास और ऋण सुविधाओं की जानकारी

    कॉन्क्लेव में विभिन्न विभागों के विषयगत सत्र आयोजित कर युवाओं एवं उद्यमियों को शासकीय योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं और व्यवसाय स्थापित करने की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।

          एपीडा, भोपाल से श्री ऋषभ शर्मा ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निर्यात संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। एमपीआईडीसी, उज्जैन से श्री विनय तोमर ने मध्यप्रदेश निर्यात योजना-2025 के प्रावधानों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। कौशल विकास विभाग के श्री राजेंद्र प्रजापति ने जिले में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी।

          एमएसएमई विभाग की श्रीमती योगिता भटनागर ने जिले के औद्योगिक परिदृश्य तथा एमएसएमई प्रोत्साहन योजना-2025 के बारे में बताया। नाबार्ड के श्री योगेंद्र सैनी ने बैंक ऋण प्रक्रिया एवं सिबिल स्कोर से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। भारतीय स्टेट बैंक के श्री मोहित चौधरी ने एसबीआई की डिजिटल ऋण प्रक्रिया और जनसमर्थ पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध ऋण सुविधाओं की जानकारी दी।

    विद्यार्थियों ने कहा—उद्यमिता के लिए मिली नई प्रेरणा

    कार्यक्रम के समापन पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर कॉन्क्लेव से प्राप्त जानकारी और उनके अनुभवों के संबंध में फीडबैक लिया। विद्यार्थियों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें स्टार्टअप, कौशल विकास, बैंक ऋण सुविधाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों की नई जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव से उन्हें प्रेरणा मिली है और वे भविष्य में स्वयं का व्यवसाय अथवा उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयास करेंगे।

    कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजुला धीर ने किया तथा अंत में श्री संजय विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।

     कॉन्क्लेव में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा,श्रीमती वंदना खंडेलवाल,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप संचालक,नवाचार से जुड़े युवा तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • शहर: रामपुरा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 400 लीटर लहान नष्ट, 10 लीटर कच्ची शराब जब्त

    शहर:
    शहर   - नीमच[12-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: रामपुरा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 400 लीटर लहान नष्ट, 10 लीटर कच्ची शराब जब्त

    रामपुरा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 400 लीटर लहान नष्ट, 10 लीटर कच्ची शराब जब्त
    शहर   - नीमच[12-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण को अधिकारी गंभीरता से लेवे.....समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने दिए निर्देश

    शहर:
    शहर   - मंदसौर[12-10-2026]

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण को अधिकारी गंभीरता से लेवे.....समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने दिए निर्देश
    शहर   - मंदसौर[12-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कर्मचारी कल्‍याण के प्रकरणों का त्‍वरित निराकरण एवं स्‍वत्‍वों का भुगतान सुनिश्चित करें- कलेक्‍टर डॉ. मीना

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[12-10-2026]

    कर्मचारी कल्‍याण के प्रकरणों का त्‍वरित निराकरण एवं स्‍वत्‍वों का भुगतान सुनिश्चित करें- कलेक्‍टर डॉ. मीना
    शहर   - आगर मालवा[12-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: शारदीय नवरात्रि पर माँ बगलामुखी माता मंदिर में शक्ति पर्व 14 अक्‍टूबर को...संस्‍कृति विभाग के कलाकारों द्वारा भक्ति गायन की प्रस्‍तुति दी जाएगी....आदिशक्ति नृत्‍य-नाटिका की होगी प्रस्‍तुति

    शारदीय नवरात्रि पर माँ बगलामुखी माता मंदिर में शक्ति पर्व 14 अक्‍टूबर को...संस्‍कृति विभाग के कलाकारों द्वारा भक्ति गायन की प्रस्‍तुति दी जाएगी....आदिशक्ति नृत्‍य-नाटिका की होगी प्रस्‍तुति
    शहर   - आगर मालवा[12-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: नीमच जिले के 27,507 पेंशन हितग्राहियों के खातों में पहुंची 1 करोड़ 65 लाख 4 हजार रुपये की राशि

    शहर:
    शहर   - नीमच[11-10-2026]

    नीमच जिले के 27,507 पेंशन हितग्राहियों के खातों में पहुंची 1 करोड़ 65 लाख 4 हजार रुपये की राशि
    शहर   - नीमच[11-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: शारदीय नवरात्रि पर मां भादवामाता मंदिर में विधि-विधान से कलेक्टर ने किया घट स्थापित मेले की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

    शारदीय नवरात्रि पर मां भादवामाता मंदिर में विधि-विधान से कलेक्टर ने किया घट स्थापित मेले की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
    शहर   - नीमच[11-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप भादवामाता मंदिर विकास को मिली नई गति, 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत

    माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप भादवामाता मंदिर विकास को मिली नई गति, 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत
    शहर   - नीमच[11-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: मां दुधाखेड़ी के दरबार में अश्विन नवरात्रि पर 9 दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव, जेएमडी ग्रुप के तत्वाधान में होगी मां की आराधना

    शहर:
    शहर   - मंदसौर[11-10-2026]

    मां दुधाखेड़ी के दरबार में अश्विन नवरात्रि पर 9 दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव, जेएमडी ग्रुप के तत्वाधान में होगी मां की आराधना
    शहर   - मंदसौर[11-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं.....ई-साक्ष्य विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

    शहर:
    शहर   - नीमच[11-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं.....ई-साक्ष्य विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

    आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं.....ई-साक्ष्य विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।
    शहर   - नीमच[11-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • आस्था और उल्लास : नौ दिनों तक गूंजेंगे माता के जयकारे, मंदिरों में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

    आस्था और उल्लास :
    शहर   - नीमच[11-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • आस्था और उल्लास : नौ दिनों तक गूंजेंगे माता के जयकारे, मंदिरों में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

     नौ दिनों तक गूंजेंगे माता के जयकारे, मंदिरों में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
    शहर   - नीमच[11-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: चीताखेड़ा में चोरों की चांदी चांदी, पुलिस के हाथ खाली-खाली......

    चीताखेड़ा में चोरों की चांदी चांदी, पुलिस के हाथ खाली-खाली......
    शहर   - नीमच[11-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: नरवाई ना जलायें, मिट्टी की सेहत बचायें....कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दिया फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन का संदेश

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[11-10-2026]

    नरवाई ना जलायें, मिट्टी की सेहत बचायें....कृषि वैज्ञानिकों  ने किसानों को दिया फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन का संदेश
    शहर   - आगर मालवा[11-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: PMFME योजना ने बदली आगर के युवा उद्यमी की किस्मत, मोहम्मद वसीम अपनी बेकरी यूनिट में 10 लोगों को दे रहे हैं रोजगार

    PMFME योजना ने बदली आगर के युवा उद्यमी की किस्मत, मोहम्मद वसीम अपनी बेकरी यूनिट में 10 लोगों को दे रहे हैं रोजगार
    शहर   - आगर मालवा[11-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: दूल्याखेड़ी के प्रगतिशील किसान बने मिसाल, पपीता की उन्नत खेती से बालू सिंह कमा रहे 6 लाख का मुनाफा

    दूल्याखेड़ी के प्रगतिशील किसान बने मिसाल, पपीता की उन्नत खेती से बालू सिंह कमा रहे 6 लाख का मुनाफा
    शहर   - आगर मालवा[11-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भादवामाता मेला परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    शहर:
    शहर   - नीमच[10-10-2026]

    कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भादवामाता मेला परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    शहर   - नीमच[10-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin