|
|
नलखेड़ा। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय 7 दिवसीय विशेष शिविर में सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय की स्वयं सेविकाओं ने सहभागिता कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। महाविद्यालय की स्वयं सेविका सुमन प्रजापति एवं रजनी नाथ ने सांची में आयोजित राज्य स्तरीय विशेष शिविर में सक्रिय सहभागिता की। शिविर में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों में भाग लेकर दोनों स्वयं सेविकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जी एल रावल, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद कुल्मी सहित महाविद्यालय स्टाफ ने स्वयं सेविकाओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। |