मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर पहुंचे हरवार

Like 5 Views 98
Vinod Sawla (Neemuch) 05-05-2024 Regional


हरवार।मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने गांव हरवार में जनसंपर्क किया दिलीप सिंह गुर्जर ने सबसे पहले चामुंडा माता मंदिर स्थित बजरंगबली के दर्शन किये। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मानसिंह जाट के निवास स्थल पर आयोजित बैठक में पूर्व सांसद गांधीवादी नेता सुश्री मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर का फूल मालाओं से स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने अपने संबोधन में भाजपा की नीति और नियत को उजागर किया उन्होंने कहा संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस को जिताना नितांत आवश्यक है। पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कांग्रेस का घोषणा पत्र नहीं वचन पत्र है और वचन पत्र में दिए गए बिंदुओं को आम जनता तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है जागरूक युवाओं कि यह जिम्मेदारी इस समय बहुत बड़ी है और इसे निभाना होगा इस मौके पर नीमच क्षेत्र के पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया जीरन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती जनपद सदस्य मोहन सिंह जाट पूर्व नीमच नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुआ गुलाबचंद नेहरा सहित हरवार, जीरन, उगरान, रायनखेड़ा फोफलिया क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विनोद सांवला 

प्रादेशिक