कपडे से बने थैले वितरित कर कांग्रेस कार्य कर्ताओ ने पर्यावरण को बचाने का दिया सन्देश

Like 15 Views 219
SSE NEWS NETWORK (Rajgarh) 05-06-2023 Regional

राजगढ़ / जीरापुर - पर्यावरण बचाओ दिवस के उपलक्ष में कांग्रेस पार्टी के कार्य कर्ताओ ने कपडे से बने थैले वितरित किये मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह एवं खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रियवत सिंह खींची के आदेशानुसार पर्यावरण बचाओ हेतु प्लास्टिक की थैली को बंद करने का संकल्प लेते हुए, सभी जीरापुर वासियो को कपड़े के झोले का वितरण किया गया, और क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया की प्लास्टिक से बने पॉलीथिन पैकेट का उपयोग ना करें, कपडे से बने थैले का उपयोग कर पर्यावरण को जीवित रखे,  जिससे पर्यावरण भी बचेगा और गाय भी सुरक्षित होंगी, आये दिन सुनने मे आता रहता है की प्लास्टिक से बने पॉलीथिन को हम उपयोग के बाद फेक देते है जिसको गाय खा लेती है, बाद मे उसके दुशपरिणाम सामने आते है, उससे उनको बचना होगा, तभी जाके आप और हम सुरक्षित महसूस कर पाएंगे, इस मोके पर कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण सरावत, कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा पटवारी 
नेता प्रतिपक्ष कुशाल कुशवाह युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष शाहरुख़ अहमद, राजकुमार जयसवाल एवं सभी वरिस्ट कार्यकरता मौजूद रहे!

रिपोर्ट -  राहुल धवल

प्रादेशिक