भीलवाड़ा केरम टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

Like 22 Views 238
(Bhilwara) 28-11-2022 Regional

                                     
66 वी राज्य स्तरीय 19 वर्षीय छात्र वर्ग केरम प्रतियोगिता में  भीलवाड़ा की टीम फाइनल में पहुँची।
टीम प्रबंधक व्याख्याता पीयूष चंदेल ने बताया कि डीग भरतपुर के किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय केरम प्रतियोगिता में
भीलवाड़ा की टीम ने लगातार बांसवाड़ा,सीकर,पाली एवं सवाईमाधोपुर की टीमों को हराकर फाइनल मैच के लिए अपनी जगह निश्चित की।
टीम प्रशिक्षक अब्दुल रौनक शेख व नाजु मुंदड़ा ने बताया कि भीलवाड़ा जिले की केरम टीम में राउमावि महेंद्रगढ़,सरेड़ी, कीड़ी माल एवम महेश भीलवाड़ा के छात्रों का राज्य स्तरीय केरम प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ था।
टीम प्रभारी साँवरिया लाल कुमावत व ममता गुर्जर ने कहा कि भीलवाड़ा केरम प्रतियोगिता टीम के छात्रों मनन,आयुष,वीर सरगरा एवं भव्य ने लगातार संघर्ष करते हुए भीलवाड़ा को ऐतिहासिक सफलता प्रदान की।
महेंद्रगढ़ के व्याख्याता मुकेश सिंह बड़वा,सुरेश चंद्र बुलीवाल,चंदेल मुकेश कुमार व महेंद्रगढ़ युवा क्लब ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी।                                                भीलवाड़ा  राजकुमार गोयल

प्रादेशिक